मेरे लिए मुश्किल है।( ‘It's hard for me to’)


जब हमें यह बताना हो कि यह हमारे लिए करना मुश्किल (कठिन) है या चुनौतीपूर्ण है तो ऐसे वाक्यों को अंग्रेज़ी में बोलने के लिए 'hard for me' का उपयोग करते हैं। जैसे -
It's hard for me to accept what you are telling me. (आप जो मुझे बता रहे हैं यह मेरे लिए स्वीकार करना मुश्किल है।)
It's hard for me to argue with you. (मेरे लिए आपसे बहस करना मुश्किल है।)
It's hard for me to balance my diet. (मेरे लिए अपनी खुराक को संतुलित करना मुश्किल है।)
It's hard for me to concentrate on the studies. (मेरे लिए पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल है।)
इसी तरह जब हमें यह बताना हो कि किसी अन्य व्यक्ति के लिए वह काम करना मुश्किल है, तो hard for के साथ अन्य pronoun का प्रयॊग करते हैं। जैसे -
It is hard for her to accept the truth. (उसके लिए सच्चाई को स्वीकार करना कठिन है।)
It is hard for him to challenge his senior. (उसके लिए अपने वरिष्ठ को चुनौती देना चुनौतीपूर्ण है।)
It is hard for them to access the account. (उनके लिए खातों का उपयोग करना कठिन है।)
It is hard for him to guarantee your success. (उसके लिए तुम्हारी सफलता की गारंटी देना कठिन है।)

Advertisements

Advertisements

Namaste English Learning App

Learn English

Advertisements